पानीपत, प्रवीण भारद्वाज। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। पानीपत में एक युवक ने फ्लाईओवर से जीटी रोड पर चल रहे वाहनों के ऊपर नोटों की बरसात कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बंटी नामक युवक ने वायरल वीडियो बनाने के उद्देश्य से पानीपत फ्लाईओवर से नीचे गुजर रहे वाहनों पर नोट फेंके। इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहन चालकों का ध्यान भटक सकता था और बड़ा हादसा भी हो सकता था।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि जीटी रोड जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत बेहद खतरनाक है। वीडियो की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए कानून और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- वायरल होने के लिए फ्लाईओवर से उड़ाए नोट, अब गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस
- चाचा की हथौड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने किया भतीजे को गिरफ्तार, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
- डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार के लिए… अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कार्यकर्ताओं को दिया खास मैसेज
- अस्पताल में स्ट्रैचर तक नहीं, रेंगकर इलाज कराने पहुंची दिव्यांग महिला
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को पीएम राहत योजना से मिलेगा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज, एसडीएम सुभाष चंद्र ने दिए निर्देश
