चंडीगढ़: हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने को लेकर सरकार ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण, वायु गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सरकार द्वारा प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले समय की रणनीति पर भी मंथन किया गया।