चंडीगढ़ : हरियाणा में चुनावी माहौल नजर आने लगा है। पार्टी अपने कैंडिडेट मैदान में उतार रही हैं। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर भी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज विधानसभा चुनाव के लिए 11 सितंबर को नामांकन भरने वाले हैं।
विज के नामांकन के दौरान उसके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होने की खबर है। विज आज प्रात: अंबाला छावनी में निकलसन रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने बताया की 11 सितंबर को सुबह 11 बजे गांधी ग्राउंड में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले एकत्रित होंगे जिसके बाद ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एसडीएम आफिस जाएं।

आपको बता दे की सभी पार्टी के प्रत्याशी एक-एक कर नामांकन भरा रहे हैं और इसके साथ ही वह अपनी पार्टी के समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। नामांकन भरने के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ वह शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।
- अनंत सिंह ने पप्पू यादव को बताया बंदर, बोले- पहले वह बताए उसकी पत्नी राजनीति में कैसे आई?
- जाखल में खौफनाक वारदात: पत्नी और दोस्त ने मिलकर पति की हत्या कर शव नहर में फेंका
- सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला: सबूतों के अभाव में IG गौतम चीमा समेत 6 आरोपी बरी, निचली अदालत की सजा रद्द
- गर्मी में ठंडा-ठंडा खाने का करें मन, तो घर पर बना लें स्वादिष्ट वाटरमेलन पॉप्सिकल्स …
- पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि: CM डॉ मोहन ने जताई संवेदना, आतंकवाद के खिलाफ सजग-एकजुट रहने की अपील

