शाहकोट। पंजाब के रहने वाले अमरजीत गिल दुबई में रोजगार के लिए गए थे, वह सपना तो पूरा नहीं हुआ उल्टा उन्हें बड़ी सजा भोगनी पड़ी। उनसे जुड़े लोगों ने भी इस दौरान बड़ी विषम परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन अब राहत की बात यह है कि उन्हें वापस आने का मिल गया है।
पिछले दो साल से दुबई में ठोकरें खा रहे अमरजीत गिल राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह के प्रयासों से घर लौट आया है। वह जिला जालंधर के गांव खीवा के रहने वाले हैं जो साल 2019 में रोजगार के लिए दुबई गए थे।
तीन साल तो अमरजीत के अच्छे से गुजरे लेकिन इसके बाद उन्हें जो तकलीफ झेलनी पड़ी वह बेहद पीड़ादायक थी। तीन साल काम करने के बाद जब फरवरी 2022 में वीजा खत्म होने के बाद वापस आने लगे तो इमीग्रेशन ने एयरपोर्ट से लौटा दिया और जाने की इजाजत नहीं दी।

अमरजीत ने बताया कि जब इस बारे में पता किया तो पता चला कि उनके रूममेट ने उनके मोबाइल से कुछ पुलिस अधिकारियों से कुछ गलत बात की थी। यह मामला बढ़ गया। बड़ी बात यह है की उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी। जब वह वापस आने के लिए निकले तो उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई दो साल बहुत मेहनत करने के बाद अब इस पूरे मामले में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह के प्रयासों से वह घर लौट आया है।
- किले में खजाने की तलाश: मंदिर के पीछे दफीनाखोरों ने खोदी 20 फीट गहरी सुरंग, पुलिस को मिले औजार और कंबल
- नियमों की अनदेखी पड़ा भारी : क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर 6 बसों के कटे चालान
- बीजेपी नेता का ‘हवसी’ बेटा! मां-बेटी को अकेला पाकर पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे ने किया गंदा काम, अब खाकी सिखाएगी सबक
- Chardham Yatra 2026 : गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की भोग विग्रह डोली, भैरों घाटी में होगा रात्रि विश्राम
- दिल्लीवालों को गलत पानी बिल से राहत की तैयारी, DJB बदलने जा रहा मीटर सिस्टम; जानिए नया प्लान
