अमृतसर. अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ घंटे बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान की फसल की खरीद प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव, मंत्री लालचंद कटारूचक्क, और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मौजूद थे. साथ ही, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया.
बैठक के बाद, लालचंद कटारूचक्क ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू हो रही फसल की सरकारी खरीद को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि 185 लाख मीट्रिक टन फसल आने की संभावना है, जिसके लिए 121 मंडियों को सक्रिय किया गया है, और 23 अस्थायी मंडियां भी स्थापित की जाएंगी ताकि खरीद में कोई समस्या न आए. उन्होंने दावा किया कि बारदाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है.

मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों का दौरा करें और किसानों को अपील की है कि वे अपनी फसल सही तरीके से लाएं ताकि 24 घंटे के भीतर खरीद हो सके और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह बैठक इसलिए बुलाई ताकि फसलों की खरीद में कोई अड़चन न आए.
- यहां हवा में उगाया जा रहा आलू! एरोपोनिक्स तकनीक से तैयार किए जा रहे उन्नत बीज, जानें क्या है Aeroponics खेती
- नाले में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
- ‘मौत’ का मुंडन संस्कार: नहर में जा समाई तेज रफ्तार कार, 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 1 घायल
- India U-19 Win Finals : भारत ने शानदार अंदाज में 6वीं बार जीता खिताब, इंग्लैंड को 100 रनों से दी करारी शिकस्त
- Rajasthan News: जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, परिवार ने कराया मृत्युभोज

