Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. धनतेरस के अवसर पर सालासर की ओर से आ रही एक निजी बस दोपहर लगभग 2 बजे अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को तत्काल नजदीकी लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बस बेकाबू होकर पुलिया से टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक साइड हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे अंदर सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में मदद की.
सीकर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “सीकर के लक्ष्मणगढ़ में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं.”
इस हादसे ने धनतेरस के उल्लास में मातम छा दिया है. लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद मना रहे थे, जब यह दुखद घटना घटित हुई, जिसने कई परिवारों को शोक में डुबा दिया.
पढ़ें ये खबरें भी
- इंदौर में थाने से 200 मीटर दूर ‘होटल डेस्टिनी’ में काला खेल! पुलिस की नाक के नीचे संदिग्ध गतिविधियां, डीवीआर-रजिस्टर जब्त
- Today’s Top News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच करेंगे बिलासपुर आयुक्त, ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, विंग कमांडर सुसाइड मामले में पत्नी पर FIR दर्ज, ‘ठंडी बियर’ और रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित, रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- महिला आरक्षण बिल गिरने पर भूपेश बघेल ने कहा – दो तिहाई बहुमत जुटाने में नाकाम रहा NDA, यह बिल चुनावी ढांचा बदलने की साजिश
- MP TOP NEWS TODAY: ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व, बैंक में 15 करोड़ की डकैती! कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, आर्मी वर्कशॉप में इंटेलिजेंस की रेड, मोनालिसा-फरमान की तलाशी के लिए पुलिस की छापेमारी, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़! मोतिहारी के स्कूल में कीड़े वाला अंडा मिलने से हड़कंप, फर्जी हाजिरी का भी बड़ा खेल

