इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी शहर के पत्ती बाजार स्थित ईरानी डेरा क्षेत्र में रविवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े खूनी संघर्ष छिड़ गया। सड़क पर चले तलवार, चाकू और ईंट-पत्थरों के इस तांडव से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथ में तलवार और चाकू लहराते हुए साफ नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: भरोसे का कत्लः रील बनाने के बहाने परिचित महिला 10 लाख रुपए लेकर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी

नाक पर चाकू से हमला, मची अफरा-तफरी

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विवाद के दौरान एक युवक हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है, जबकि दूसरे युवक के पास चाकू है। चाकू से लैस आरोपी ने सामने वाले युवक की नाक पर जोरदार हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस, जिलाबदर की तैयारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए इटारसी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। इटारसी टीआई सौरभ पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे ईरानी डेरे पर अली ईरानी और सैफ ईरानी के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें: बाइक में ‘लॉन्ग ड्राइव’ पर निकली नागिन! बीच बाजार मचा हड़कंप, मिस्त्री को खोलनी पड़ी पूरी गाड़ी

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ इटारसी थाने में पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों अली ईरानी और सैफ ईरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m