चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। युवक ने पत्नी की गला दबाकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिर अपने दो बच्चों को बर्थडे में ले जाने के नाम पर रास्ते में तालाब में फेंक दिया। इस दौरान 10 साल की बेटी की डूबकर मौत हो गई। हालांकि, 8 साल का बेटा किसी तरह जान बचाकर किसी तरह बाहर निकल आया और पुलिस को पिता की हैवानियत की खौफनाक कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर दो दिन की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। 

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, कनाडिया के हिंगोनिया गांव के निवासी 37 वर्षीय सुनील चौहान ने सबसे पहले घर में पत्नी अनीता का गला दबाया और फिर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद दोनों बच्चों को बर्थडे में जाने की बात बोलकर अपने साथ लेकर रवाना हो गया और फिर नजदीक में बने हुए तालाब में दोनों बच्चों को फेंक दिया। इस दौरान 10 साल की बच्ची माही की डूबने से मौत हो गई। वहीं 8 साल का बच्चा अजय का भी संघर्ष के बाद अपनी जान बचाकर पुलिस तक पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। 

पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान का गिरफ्तार कर लिया और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। सुनील चौहान मूल रूप से देवास का रहने वाला है और पिछले 18 साल से इंदौर में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता है। उसकी पत्नी के साथ उसका हमेशा छोटी-छोटी बातों और शंका के चलते विवाद होता था। 

दोनों के बीच 5 साल पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था लेकिन परिवार ने रजामंदी कर दी थी। उनके बीच दोबारा इस बात को लेकर विवाद हुआ और इसी कारण उसने इतनी गंभीर वारदात को अंजाम दिया। दोनों बच्चों पर भी उसे संदेह था। इसी कारण उसने बच्चों को मौत के घाट उतारने की भी साजिश रची थी। उसके पास से एक पुलिस ने डायरी जब्त की जिसमें कई बातों का उल्लेख होने की बात है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि डायरी जांच में है, इस कारण उसका कुछ भी लेखा-जोखा नहीं बताया जा सकता है। फिलहाल वह दो दिनों तक पुलिस की डिमांड पर है। पुलिस उससे कई सबूत जुटा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m