Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुवार को प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 7 मरीज रायपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा दुर्ग में 5, कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है।

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डीबी ने बिलासपुर जिले के गांवों से गुजर रही हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों से खेतों में विद्युत प्रभाव और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े मामले में केंद्र सरकार को अंतिम अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की कमेटी की रिपोर्ट लगातार लंबित रहने पर केंद्र सरकार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अब रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोई और समय नहीं दिया जाएगा। जनहित याचिका की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। इसी दिन कमेटी की रिपोर्ट रिकॉर्ड पर उपलब्ध रहना अनिवार्य किया गया है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्राचार्य और एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता सोनी (प्राचार्य) और विकास मसीह (लिपिक) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने पकड़ा है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतका की बहू समेत उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, आज मिले 15 नए मरीज, जानिए कहां कितने केस…

हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों से ग्रामीणों की सुरक्षा का मामला, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पर ठोका जुर्माना

चौकीदार की हत्या: सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुआ आरोपी

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG News : सास ने लगाई फांसी, मौत से पहले बनाया वीडियो, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, बहू समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी: बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा, कहा- ‘ज्यादा हुआ तो गोली मार देंगे’

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस: हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

प्रभारी DEO पर बिजली बिल की राशि के गबन का आरोप, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, पहले भी BEO रहते हो चुके हैं सस्पेंड

CG News: न्यू विस्टा सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खबर का असर : कलेक्टर ने CMHO को दिए वित्तीय अधिकार, अब नहीं रुकेंगे वित्तीय काम, जिला अस्पताल की मरम्मत के लिए भी कवायद शुरू

छत्तीसगढ़ में तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, जानिए कौन-कौन हैं शामिल…

सार्वजनिक आयोजनों के लिए दिशा-निर्देश जारी, पार्किंग के लिए रखना होगा 50% हिस्सा, बनाने होंगे महिला-पुरुष शौचालय…

गाड़ी से डीजल चोरी पर फूटा गुस्सा: ट्रेलर चालक ने चोरों की स्कॉर्पियो को ठोका, पूरी वारदात CCTV में कैद

UCC पर धनेंद्र साहू ने कहा – समाजों की प्रथाओं से नहीं होनी चाहिए छेड़छाड़, जल संरक्षण को लेकर भी सरकार को घेरा

जोक नदी हादसा : पांचवें दिन मिला भागीरथी का शव, कार से टक्कर के बाद बाइक समेत नदी में गिरा था युवक

खेल सामग्री की खरीदी में अनियमितता, सहायक संचालक एक्का को निलंबित करने की अनुशंसा…

CG Crime News: दो महीने पुराने हत्याकांड की अब तक नहीं सुलझ पाई गुत्थी, SP ने गठित की SIT, ASP के नेतृत्व में नए सिरे से होगी जांच

ऑनलाइन अटेंडेंस पर सवाल उठाने वाली शिक्षिका पर गिरी गाज: लोक शिक्षण संचालनालय ने किया निलंबित, वायरल वीडियो में CM-कलेक्टर के खिलाफ की थी टिप्पणी

IGKV में साइबर जागृति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन: पुलिस ने छात्रों को फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के बताए तरीके, मंत्री नेताम बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

जन्माष्टमी के दिन छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’ घोषित: पशुवध गृह रहेंगे बंद, शराब के साथ मांस बिक्री पर भी प्रतिबंध

झीरम घाटी जांच आयोग मामले में सुनवाई टली, हाईकोर्ट में दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

6 सालों से पुल का निर्माण अधूरा, जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे बच्चे, इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी माजदा, कई लोग गंभीर रूप से घायल

राज्यपाल डेका ने ली कुलपतियों की बैठक, NAAC ग्रेडिंग बेहतर करने के दिए निर्देश

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात: डॉक्टरों से ली इलाज के संबंध में जानकारी

‘जातिवाद की चाय’ पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: BJP ने जारी किया पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही भाजपा

खाने की तलाश में घर में घुसा भालू, फिर फरमाने लगा आराम, वीडियो हुआ वायरल

गढ़चिरौली से बस्तर लौटे 50 पूर्व माओवादी, साथियों ने दी भावुक विदाई, वहीं पूर्व माओवादी जम्पन्ना ने उठाए सवाल

NMDC स्टील प्लांट में परिवहन को लेकर विवाद, 250 ट्रकों को बाहर करने पर परिवहन संघों में तनातनी

फिर याद आया बचपन: स्कूल निरीक्षण में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन…

अलर्ट के बीच बड़ी लापरवाही, गंगरेल डैम के मुहाने पर जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे लोग, सुरक्षा पर उठे सवाल

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H