हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मजदूरी कर बेटी को कानून पढ़ाकर सिविल जज बनाने वाले पिता कैलाश प्रजापत ने अपनी ही न्यायाधीश बेटी, बेटे और बहू पर प्रताड़ना, धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जान बचाने के लिए तोड़ी दीवार

पीड़ित पिता का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया था, जहां से उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए दीवार तोड़ी और बाहर निकले। पिता इस पूरी घटना का वीडियो सबूत लेकर पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे और अधिकारियों से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: नर्मदा के लिए ‘नमन मिशन’ को मंजूरी, बच्चों के लिए चलेगा टैलेंट सर्च प्रोग्राम

12 लाख रुपये और करोड़ों की संपत्ति का विवाद

शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2010 में एक भूखंड के 12.18 लाख रुपये की बिक्री राशि उन्हें नहीं दी गई। आरोप है कि करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए बेटी-दामाद और बेटे-बहू द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।

चीफ जस्टिस और लोकायुक्त से शिकायत

पिता ने इस मामले की शिकायत मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, लोकायुक्त और पुलिस कमिश्नर से करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायती आवेदन और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

नोट: यह पूरी खबर पीड़ित पिता द्वारा पुलिस जनसुनवाई में दी गई शिकायत और बयानों पर आधारित है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरियाद अधूरी, जिंदगी हुई पूरी! जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे व्यक्ति की मौत, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m