पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लैंड लैंड पुलिंग को लेकर अहम फैसला लिया है। सरकार ने तय किया वह लैंड पुलिंग में जमीन के बदले किसानों को एक प्लॉट का कब्जा और एक लाख रुपए सालाना देगी। अगर इसमें देरी होती है तो हर साल इसमें 10 फीसदी का इजाफा किया जाएगा। जब तक एरिया विकसित नहीं हो जाता किसान उस पर खेती कर सकते हैं।
बैठक में सीएम मान ने कहा कि लैंड पुलिंग को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। किसी तरह की कोई रजिस्ट्री नहीं रोकी गई है। हम किसानों से जबरदस्ती जमीन नहीं ले रहे हैं। हमारी यही कोशिश है कि जमीन का पैसा असली मालिको को ही मिले। किसान को मिलने वाले किराये में 5 गुना बढ़ोतरी की गई है।

सहमति बनने पर 50 हजार का चैक दिया जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि योजना में शामिल होने की सहमति पर भी 50 हजार रुपए का चैक दिया जाएगा। जिन किसानों की जमीन एक एकड़ से एक्वायर होनी है, उसके लिए भी हमने प्लान बनाया है। उसके लिए उन्हें प्लॉट दिए जाएंगे।अगर कोई व्यक्ति कमर्शियल प्लॉट नहीं लेता है तो उसका रेजिडेंशियल एरिया बढ़ा दिया जाएगा।
इस स्कीम में किसानों को जमीन के बदले जमीन ही दी जानी है। चंडीगढ़ में राज्य के कई पंचों और सरपंचों से मुलाकात की गई है। साथ ही, स्कीम को लेकर फीडबैक लिया गया है। इसके बाद स्कीम में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इस मामले को लेकर विरोधी पार्टियां सरकार पर हमलावर रही हैं.
- पेंटागन ने जारी की ईरान युद्ध में मारे गए 4 अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर, कुवैत में ईरानी ड्रोन ने ली थी जान, 2 की पहचान अब भी बाकी
- छत्तीसगढ़ पुलिस ने एमपी पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: चौकी प्रभारी लाइन अटैच-दो आरक्षक सस्पेंड, जानें पूरा मामला
- राज्यसभा की पहली सूची से बाहर पवन सिंह, क्या रणनीति के तहत टला फैसला या कटा पत्ता?
- Happy Holi 2026: मुख्यमंत्री नीतीश और लालू यादव समेत बिहार के अन्य नेताओं ने राज्यवासियों को दी होली की बधाई एंव शुभकामनाएं
- Share Market Crash: सेंसेक्स 1700 अंक गिरा, निफ्टी 500 अंक नीचे, जानिए बाजार का हाल ?

