लुधियाना : लुधियाना के सिविल अस्पताल में आज भयानक आग लगाने की खबर सामने आई है। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे खाली जगह में अचानक आग लग गई। मौके पर अस्पताल में भगदड़ मच गई। स्टाफ ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की मगर आग को फैलता देख फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। किसी तरह आग को बुझाया गया है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हॉस्पिटल स्टाफ और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की वजह से इस घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। अब तक आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने शक जताया है कि खाली जगह होने की वजह से नशेड़ी अक्सर यहां बैठकर बीड़ी पीते हैं, इसलिए हो सकता है कि आग बीड़ी से लगी हो।

इस मामले में अस्पताल के एसएमओ डॉ. अखिल सरीन का कहना है कि ब्लड बैंक के पीछे की दीवार से लोग कचरा फेंकते हैं और इस कचरे के ढेर में आग लग गई, जिसके बाद झाड़ियों में भी आग लग गई।
- Sheetala Ashtami 2026 : संक्रामक रोगों से रक्षा करती है मां शीतला, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत-पूजन की विधि …
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए उत्तराखंड के तीन IPS अफसर, ITBP, BSF और NCRB में हुआ डिप्लॉयमेंट
- कुत्ते से क्रूरता पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
- IND vs NZ Final: संजू सैमसन के बल्ले से निकले 26 रन, तो भारत की जीत पक्की! इस रिकॉर्ड ने उड़ाए कीवियों के होश
- लोग सपना देख रहे हैं.. ईरान के राष्ट्रपति ने कहा- बिना शर्त माफी का सवाल ही नहीं, खाड़ी देशों पर हमले न करने का ऐलान; माफी भी मांगी
