आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।


हादसा पोटानार गांव के पास हुआ, जहां स्कूटी से जा रही दो महिलाओं को टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान मंदना बघैल के रूप में हुई है, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी।

बताया जा रहा है कि महिलाएं गद्दीराज से जगदलपुर की ओर आ रही थी और शहर में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
देखिये वीडियो-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


