Rashmika Vijay Devarakonda Wedding: साउथ सिनेमा के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अटकलों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक कथित वेडिंग इनविटेशन और रिसेप्शन कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की तारीख 26 फरवरी 2026 बताई गई है।

रश्मिका और विजय की जोड़ी न केवल दक्षिण भारत बल्कि छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय है। लंबे समय से डेटिंग की खबरों के बाद, शादी के इस औपचारिक कार्ड ने फैंस के बीच उत्साह और चर्चा को तेज कर दिया है।
रिसेप्शन कार्ड में हुआ तारीख का खुलासा
वायरल हो रहे कार्ड में VD (विजय देवरकोंडा) का लोगो बना हुआ है। कार्ड में लिखे संदेश के अनुसार, दोनों 26 फरवरी को एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। कार्ड में विजय की ओर से लिखा गया है कि वे अपने जीवन के इस नए सफर की शुरुआत उन लोगों के साथ करना चाहते हैं जो उनके अब तक के सफर का हिस्सा रहे हैं।
उदयपुर में शादी और होली पर हैदराबाद में जश्न
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर की झीलों के बीच संपन्न होंगी। इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
- वेडिंग डेट: 26 फरवरी, 2026, उदयपुर
- रिसेप्शन डेट: 4 मार्च, 2026
- स्थान: ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद
- समय: शाम 7 बजे से
सगाई से लेकर नो-फोन पॉलिसी तक
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस कपल ने पिछले साल अक्टूबर 2025 में एक निजी समारोह में सगाई कर ली थी। इस शादी को लेकर काफी गोपनीयता बरती जा रही है और चर्चा है कि वेडिंग वेन्यू पर नो-फोन पॉलिसी लागू रहेगी ताकि तस्वीरें लीक न हों।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम तेज, तेजस्वी का CM नीतीश पर बड़ा हमला, परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलने पर खुदकुशी, गिरिराज सिंह ने ममता को बताया देशद्रोही, प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- CG News : प्राध्यापक भर्ती के चयन प्रकिया में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम, 7 यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट की उच्च स्तरीय समिति गठित
- खबर का असर: उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की कथित जानलेवा लापरवाही और इलाज के नाम पर वसूली की होगी जांच, CMHO ने 5 सदस्यीय टीम की गठित
- CM धामी ने खाटू श्याम के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना, कहा- बाबा की कृपा से सब होता है
- CG IPS News : छत्तीसगढ़ कैडर के इस अफसर समेत 13 IPS हुए केंद्र में IG इम्पैनल, देखें आदेश


