लखनऊ। शासन और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच चल रहे विवाद के बीच रवींद्र पुरी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के ‘लखनऊ कूच’ के ऐलान को दादागिरी बताया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ का खुला समर्थन करने की बात कही है। साथ ही कहा कि शंकराचार्य के साथ केवल उनके अपने ही कुछ लोग खड़े है। बाकि संत समाज सीएम योगी के साथ खड़ी है।
हम योगी सरकार के साथ
संभल में कल्कि महोत्सव के दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने शंकराचार्य को ज्यादा दादागिरी करना शोभा नहीं देता। उन्होंने शंकराचार्य द्वारा सीएम योगी के लिए ‘असली या नकली हिंदू’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर अखाड़ा परिषद ने गहरी आपत्ति जताई है। परिषद किसी भी हाल में शंकराचार्य के साथ नहीं बल्कि योगी सरकार के साथ खड़ी है। शंकराचार्य के साथ केवल उनके अपने ही कुछ लोग हैं।
READ MORE: जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा… CM योगी के दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा?
‘महापाप’ वाले बयान का समर्थन
रवींद्र पुरी महाराज ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ‘महापाप’ वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बटुकों के मामले में जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद आंदोलन का एजेंडा समझ से परे है। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से वार्ता चल रही है। ऐसे में सरकार को दबाने का प्रयास सनातन के हित में नहीं है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


