Rajasthan News: जालौर के बावतरा गांव में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से दूसरी कक्षा की छात्रा की दबकर मौत हो गई। मरुधर शिक्षण संस्थान में हुए इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय कुमारी, पुत्री भंवरलाल मेघवाल अन्य बच्चों के साथ स्कूल परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान परिसर की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मासूम बच्ची उसके मलबे में दब गई। हादसा इतना अचानक और भीषण था कि स्कूल स्टाफ को संभलने का मौका तक नहीं मिला और छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक छात्रा के पिता भंवरलाल, जो कि असाडा के निवासी हैं और क्षेत्र में खेती का काम करते हैं, सूचना मिलते ही बदहवास हालत में स्कूल पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे बावतरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे के बाद स्कूल परिसर में भारी हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए घटना के तुरंत बाद CCTV कैमरे हटा दिए। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है और वे पारदर्शी जांच के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भवन की गुणवत्ता की रिपोर्ट मांगी गई है। यदि लापरवाही सिद्ध होती है, तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- संविधान दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा दांव, कैबिनेट बैठक के बाद दे सकते हैं इस्तीफा
- 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लिए कल होगी अहम बैठक, फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर आ सकता है बड़ा फैसला
- कर्नाटक कांग्रेस में बड़े एक्शन की तैयारी आलाकमान, CM सिद्धारमैया के करीबियों पर SDPI की मदद करने का आरोप
- IPL 2026: KKR में जान फूंकने आ रहा 18 करोड़ का ‘यॉर्कर किंग’, अब कांपेंगे बल्लेबाज! अनोखे एक्शन से देता है चकमा
- SRH vs RR: जंग से पहले ही वैभव ने तोड़ दिया Heinrich Klaasen का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 छक्कों से रचा इतिहास
