जुबैर अंसारी, सुपौल। जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुे एक सर्वे आमीन को 20 हजार रुपए का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी टीम की इस कार्रवाई से जिले मे खलबली मच गई l दरअसल निर्मली प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत निर्मली वार्ड संख्या 01 नाग मंदिर के पास से मंगलवार को निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सर्वे आमीन विक्रम कुमार को 20 हजार रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl
मिली जानकारी अनुसार मरौना अंचल क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी सेवा निवृत दफादार जय नारायण यादव से सर्वे के नाम पर 50 हजार रुपए में बात तय हुई थी, जिसमें दफादार ने दो किस्तों मे देने की बात कही l दफादार ने निगरानी विभाग को इसकी शिकायत भी की। सूचना का सत्यापन करने के बाद निगरानी विभाग ने अपना जाल बिछाया और दफादार ने मंगलवार को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए नाग मंदिर के समीप देने को अमीन विक्रम को बुलाया और जैसे ही रुपए दिया की पहले से घात लगाए निगरानी टीम ने घुस के रुपए के साथ उसे दबोच लिया l
निगरानी विभाग पटना के पुलिस उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बतया कि, आरोपी आमीन को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जा रही है, जहां पूछताछ की जाएगी l बताते चले की आरोपी आमीन निर्मली वार्ड संख्या 01 स्थित बद्री साह के मकान में किराए पर रह रहा था l
ये भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी देवी के साथ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, सामने आई ये बड़ी वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


