Bihar Crime: बिहार के नवादा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां एक 8 महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने चचेरे भसुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला एक बच्चे की मां भी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह शौच के लिए गई थी, उस दौरान उसे अकेला पाकर उसके चचेरे भसुर ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके साथ गंदा काम किया। घटना के बाद उसने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौटा और पंचायत बुलाई गई। लेकिन पंचायत में भी यह मामला नहीं सुलझ सका, जिसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा, जहां मौके की जांच की गई।

पुलिस ने पीड़िता का नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया, जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। उधर दूसरी ओर आरोपी व्यक्ति घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस की तलाश में छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें- पटना छात्रसंघ चुनाव: हास्टल में लड़कों के सामने फफक-फफक रो पड़ी ABVP से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का कुमारी, जानें पूरा मामला?