अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी टीम ने आज गुरुवार को करगहर जल नल योजना की राशि भुगतान करने के एवज में रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। टीम ने पंचायत सचिव सीढ़ी गांव के समीप ठोरसन पथ पर वार्ड सदस्य से रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में विजलेंस डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि, ठोरसन ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने नल जल योजना की राशि भुगतान करने के बदले पंचायत सचिव रितु रंजन पंडित उर्फ सोनू पंडित द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी। जिसके आलोक में शिकायत की जांच की गई। रिश्वत मांगने का ऑडियो रिकॉर्ड किया गया, जिसके तत्पश्चात टीम गठित की गई।
टीम के निर्देशानुसार वार्ड सदस्य ने पंचायत सचिव से बात कर रिश्वत देने का स्थान चुना गया। सीढ़ी गांव के समीप वार्ड सदस्य जैसे ही पंचायत सचिव को 12 हजार रुपए रिश्वत दिया। इस बीच ग्रामीण के भेष में आसपास मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि टीम ने रिश्वत के 12 हजार रुपए जब्त कर केमिकल युक्त पानी में पंचायत सचिव के हाथ का फिंगर टेस्ट किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। निगरानी टीम में डीएसपी रीता सिन्हा, सदानंद सिंह, एसआई राकेश कुमार और राहुल कुमार शामिल थे।
ये भी पढ़ें- कैमूर में भारी बवाल: पुलिस पर पथराव और फायरिंग मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर FIR,13 लोग गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


