Sneha Murder Case: मुंगेर से पूर्णिया तक चर्चाओं में रही स्नेहा कुमारी हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। करीब 40 दिनों से लापता युवती की तलाश जब खत्म हुई तो सामने जो सच्चाई निकलकर सामने आई उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। स्नेहा की हत्या उसके ही प्रेमी ने ही की थी। हत्या के बाद उसने स्नेहा की शव को श्मशान घाट में जला दिया गया।
GNM ट्रेनिंग के लिए निकली थी स्नेहा
मामला मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र का है। आदमपुर निवासी किरण देवी की 25 वर्षीय बेटी स्नेहा कुमारी 17 जनवरी को भागलपुर GNM ट्रेनिंग के लिए घर से निकली थी। 18 जनवरी को फोन पर उसकी मां से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद स्नेहा का मोबाइल बंद हो गया और फिर उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटी की तलाश में मां लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मामला तब गंभीर हुआ जब पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।
कॉल डिटेल से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस की शक की सुई पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी निवासी नीरज कुमार यादव पर गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। स्नेहा के लापता होने से पहले 17 जनवरी तक दोनों के बीच 198 बार बातचीत हुई थी। इतना ही नहीं, 17 से 20 जनवरी के बीच दोनों की मोबाइल लोकेशन भी एक ही जगह मिली। फिर क्या…सबूत मिलने के बाद पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शूरू की। शुरू में उसे खुद को इस घटना से अंजान बताया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसने पूरा राज उगल दिया।
हत्या कर शव को श्मशान में जलाया
पुलिस जांच में सामने आया कि स्नेहा की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को पूर्णिया के एक श्मशान घाट में जला दिया गया, ताकि पहचान और सबूत दोनों मिट जाएं। श्मशान घाट के डोम राजा ने भी युवती की पहचान की पुष्टि की है। जांच के दौरान उस किराए के मकान के पड़ोसी ने भी स्नेहा की तस्वीर देखकर बताया कि वह वहां आई थी, जिससे पुलिस की जांच और मजबूत हुई।
शादी का दबाव बना हत्या की वजह
मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि स्नेहा और नीरज के बीच प्रेम संबंध था। इस बीच नीरज की शादी कहीं और तय हो गई थी। स्नेहा पूर्णिया पहुंचकर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और नीरज ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- गया एयरपोर्ट से उठाए गए CISF जवान की पुलिस हिरासत में मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


