मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सड़क हादसे में ग्राम पंचायत के सचिव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलेज के सामने खड़े मवेशी का धक्का लगने से वह सड़क पर जा गिरे। वहीं पीछे से आ रहे पानी के टैंकर का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

यह पूरा मामला शुजालपुर के जेएनएस कॉलेज के पास का है। पंचायत सचिव प्रहलाद पुरबिया (55) पिता मुंशीलाल पुरबिया ग्राम चौकी नसीराबाद के मूल निवासी थे। वह पिछले 4 महीने से जनपद पंचायत में अटैच होकर ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े मवेशी की टक्कर से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और जैसे ही वह नीचे गिरे उस दौरान पीछे से आ रहे पानी के टैंकर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर चिकन शॉप संचालक को मारी गोली

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि शुजालपुर में इससे पहले भी ऐसे हादसे हुए है, जिनमें सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m