मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिका ने पिछले दिनों ने भारत को अगले 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट दी थी. इस मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिका की तरफ से बयान दिया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बात करते हुए भारत को रूसी तेल खरीदने पर छूट देने का फैसला लिया गया है. प्रेस सेक्रेटरी ने कैरोलिन लेविट ने कहा कि भारत हमेशा से उनके साथ अच्छी भूमिका में रहा है. इसी वजह से भारत के लिए थोड़े समय के विशेष कदम उठाया गया है. वैसे इससे रूस को ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा. लेविट ने कहा कि उनका मकसद ग्लोबल तेल सप्लाई को स्थिर रखना है. जिस पर अमेरिका काम कर रहा है. इसी वजह से उन्होंने भारत को रूस से तेल खरीदने लिए टेंपरेरी छूट दी है.
अमेरिका ने पिछले दिनों भारत को अगले 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट दी थी. इस मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिका की तरफ से बयान है. इस बार व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर बड़ा बयान दिया है.
कैरोलिन लेविट ने आगे कहा कि उन्होंने इस बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ट्रेजरी सेक्रेटरी और पूरी नेशनल सिक्योरिटी टीम से पहले बातचीत की. सहमति बनने पर भारत को दी जाने वाली इस छूट को मंजूरी दी गई है. लेविट ने जोर देते हुए भारत को एक अच्छा एक्टर बताया है.
लेविट ने कहा, ‘हम ईरान की वजह से दुनिया भर में तेल सप्लाई में अस्थायी कमी को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं, तो हमने उन्हें टेम्पररी तौर पर भारत को रूसी तेल लेने की इजाजत दी है.’ वॉइट हाउस सेक्रेटरी ने यह भी कहा कि भारत आने वाला रूसी तेल पहले से ही समुद्र में था और इससे रूसी सरकार को कोई खास वित्तीय फायदा नहीं होगा.
अमेरिकी वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) स्कॉट बेसेंट ने कहा था, भारतीय बहुत अच्छे रहे हैं. हमने उनसे रूस का प्रतिबंधित किया गया तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा था। उन्होंने ऐसा किया। वे इसकी जगह अमेरिकी तेल लेने वाले थे, लेकिन दुनिया भर में तेल के कुछ समय के गैप को कम करने के लिए हमने उन्हें रूसी तेल लेने की इजाजत दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

