फर्रुखाबाद. पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका हो गया है. इस तेज धमाके में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ब्लास्ट के बाद घर की खिड़की-दरवाजे सब उड़ गए हैं. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे. धमाका किस चीज से हुआ है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. बता दें कि विजय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं.

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है. विस्फोट की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाका इतना तेज था कि चार मंजिला मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए और भवन के बेसमेंट की छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे. विस्फोट में पूर्व विधायक के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ विक्की, अभिषेक सिंह और कर्मचारी भइया लाल चौहान सहित कुल चार लोगों के घायल होने की जानकारी है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : कुछ तो गड़बड़ है! शासन पर गरजीं पल्लवी, कहा- सरकार जानबूझकर टाल रही पंचायत चुनाव, UGC बिल पर उठाए सवाल
फिलहाल पुलिस ने परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं परिवार की ओर से बताया गया कि घर में सेफ्टी टैंक नहीं है. सिर्फ एक ही गैस सिलिंडर है. ऐसे में इनसे विस्फोट की कोई गुंजाइश ही नहीं है. विस्फोट के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है. परिवार वालों का कहना है कि किसी ने कुछ फेंका है जिससे विस्फोट हुआ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

