पाकिस्तान पहली बार वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index 2026) में पहले स्थान पर पहुंच गया है. बदहाल पाकिस्तान सबसे बड़ा ‘आतंकिस्तान’ बन गया है। इस बात की पुष्टि ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स कर रहा है, जिसमें पहली बार पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर पहुंचा है। साल 2025 में आतंकवाद से जुड़ी मौतों के मामले में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अर्थशास्त्र और शांति संस्थान (IEP) की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पाकिस्तान में 1,139 लोगों की मौत हुई और 1,045 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं. यह आंकड़ा 2013 के बाद सबसे ज्यादा है, जो देश की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाता है.

तहरीक-ए-तालिबान सबसे खतरनाक संगठन बनकर उभरा, जिसके हमले तेजी से बढ़े. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जिससे पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ती दिख रही है.

साल 2025 में इस संगठन के हमले 24 प्रतिशत बढ़कर 595 हो गए. ज्यादातर हमले खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में, अफगान सीमा के पास हुए, जहां 637 लोगों की जान गई. यह आंकड़ा 2011 के बाद सबसे ज्यादा है.

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका है और दुनिया में तीसरे स्थान पर है. 2009 से अब तक पाकिस्तान में हुए कुल हमलों में 67 प्रतिशत से ज्यादा हमले इसी संगठन ने किए हैं.

वैश्विक स्तर पर अब पाकिस्तान उन पांच देशों में शामिल है, जहां दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत आतंकी मौतें होती हैं. इनमें बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य भी शामिल हैं. यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं.

IEP के आंकड़ों के मुताबिक, 2009 के बाद से पाकिस्तान में कुल आतंकी हमलों में TTP की हिस्सेदारी 67 प्रतिशत से अधिक है। यह संगठन दूसरे सबसे सक्रिय समूह BLA की तुलना में पांच गुना अधिक हमलों के लिए जिम्मेदार है। खास बात यह है कि दुनिया के चार सबसे घातक संगठनों में TTP ही एकमात्र ऐसा समूह है जिसकी गतिविधियों में पिछले साल बढ़ोतरी हुई है।

163 देशों में आतंकवाद के प्रभाव का आकलन करने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी देशों, खासकर अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्व संबंध और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) तथा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की तरफ से बढ़ती हिंसा ने पाकिस्तान के लिए गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा किए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m