असम चुनाव 2026 में जोरहाट सीट पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने नामांकन दाखिल करते हुए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और भ्रष्टाचार व कुशासन के मुद्दे उठाए. गोगोई ने गठबंधन सहयोगियों और समर्थकों के साथ जोरहाट के उपायुक्त कार्यालय तक एक विशाल रैली निकाली और औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र जमा किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके समर्थन में मौजूद रहे, जिससे चुनावी माहौल में कांग्रेस की सक्रियता साफ दिखाई दी.

असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने सोमवार को जोरहाट सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. खास बात यह है कि वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और सांसद से विधायक बनने की तैयारी कर रहे हैं. नामांकन दाखिल करने से पहले गोगोई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव असम की राजनीति को सुधारने का एक बड़ा अवसर है.

गौरव गोगोई ने जोरहाट सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से होगा. गोस्वामी इस सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज और राजनीति को साफ-सुथरा बनाने के लिए सबको मिलकर आगे आना होगा. उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस जीती, तो महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी राजनीतिक रैली या मीटिंग में जबरन नहीं जाना पड़ेगा.

जोरहाट सीट पर गोगोई का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधायक हितेंद्रनाथ गोस्वामी से होगा. गोस्वामी इस सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 1991 से लगातार तीन बार असम गण परिषद (अगप) के उम्मीदवार के रूप में और 2016 से दो बार भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर.

असम में कांग्रेस का छह दलों के साथ गठबंधन है. इसमें रायजोर दल, असम जातीयतावादी पार्टी (एजेपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी) शामिल हैं. नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च है. असम की 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान है. नतीजे 4 मई को नतीजे आएंगे.

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अपने मूल आदर्शों से भटक गई है और राज्य में भ्रष्टाचार तथा कुशासन बढ़ा है. गोगोई ने कहा कि अंत में जनता ही तय करेगी कि उन्हें स्वच्छ और नया असम चाहिए या वर्तमान सरकार का मॉडल.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m