AIADMK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Elections) से पहले 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में ज्यादातर अनुभवी नेता शामिल हैं और कई सीटों पर रणनीतिक बदलाव किए गए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। AIADMK ने अपनी पहली लिस्ट में के. पी. मुनुसामी, डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन और नाथम आर. विश्वनाथन समेत शीर्ष नेताओं को बरकरार रखा और उसने पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एस. पी. वेलुमणि एवं पी. थंगामणि को क्रमश: थोंडामुथुर और कुमारापलायम से उम्मीदवार बनाया।
तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अगले माह अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
साथ ही पार्टी प्रमुख के.पलानीस्वामी को सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से पुन: उम्मीदवार बनाया। अन्नाद्रमुक राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए हाल में ही AIADMK के महासचिव और पूर्व सीएम के पलानीसामी और बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया। इस समझौते के मुताबिक राज्य में 23 अप्रैल को विधानसभा की कुल 234 सीटों पर होनेवाले चुनाव के लिए AIADMK ने बीजेपी को 27 सीटों दी है जबकि पीएमके 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं AMMK को 11 सीटें मिली हैं।
इस बैठक में एआईएडीएमके नेता के. पलानीस्वामी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल, राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन अन्नाद्रमुक मुख्यालय में मौजूद थे।
एनडीए के नेताओं ने यह विश्वास जताया है कि एनडीए राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगा। सीट बंटवारे के इस फॉर्मूले के साथ ही एआईएडीएमके ने अपने प्रमुख सहयोगियों को साधने की कोशिश की है ताकि सत्तारूढ़ गठबंधन को कड़ी टक्कर दी जा सके।BJP नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने एक बहुत मज़बूत गठबंधन बनाया है। हमारा गठबंधन चुनाव जीतने वाला है।”
AIADMK की इस सूची में अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। घोषित 23 उम्मीदवारों में से 21 पूर्व मंत्री हैं, जबकि 16 वर्तमान विधायक भी शामिल हैं। यह स्पष्ट करता है कि पार्टी इस बार प्रशासनिक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क वाले नेताओं पर भरोसा कर रही है। उम्मीदवार सूची जारी करने के साथ ही पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याएं और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता में असंतोष है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

