Iran Claims Downing Of US F-18 Fighter Jet: ईरान ने अमेरिका के सबसे एडवांस F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर मार गिराया। वहीं ईरान के दावे को अमेरिका ने पूरी तरह झूठ करार दिया है। इससे पहले भी IRGC ने अमेरिकी F-15 जैसे लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था। उस समय भी अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावे को ‘बेबुनियाद’ बताया था।
दरअसल ईरानी मीडिया एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि एक फाइटर जेट हवा में उड़ रहा था, तभी बीच में एक चमकदार रोशनी ने उस पर चोट की। इसके बाद जेट अनियंत्रित हो गया और नीचे की ओर गिरने लगा। वीडियो में जेट के पीछे धुआं निकलता भी दिख रहा है।
ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके लिखा, ‘ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी कि IRGC ने घोषणा की है कि उसने एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है।’ हालांकि, इस पोस्ट में न तो हमले की जगह बताई गई, न ही जेट को कितना नुकसान हुआ और न ही पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी दी गई।
अमेरिका ने तुरंत किया इनकार
ईरान के इस दावे को अमेरिका ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने X पर साफ कहा, “IRGC का ये दावा गलत है कि चाबहार के ऊपर नए एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिकी F-18 जेट को मारा गया। सच्चाई ये है कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं गिराया है।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने ऐसे दावे किए और अमेरिका ने उन्हें फर्जी बताया। पिछले हफ्ते ही ईरानी मीडिया ने 2 बार दावा किया था कि IRGC ने अमेरिकी F-15 जेट्स गिरा दिए। CENTCOM ने तब भी कहा था, ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने 8,000 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं। ईरान द्वारा कोई भी US फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं गिराया गया।
ट्रंप की सख्त चेतावनी
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मजाक नहीं करते हैं। अगर ईरान ने हार नहीं मानी, तो अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत सफल नहीं हुई, तो ईरान को पहले से ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा। तनाव बढ़ने के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने और सैनिक भेजने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही करीब 1000 सैनिक 82nd Airborne Division से भेजे जाएंगे। इसके अलावा, 5000 मरीन सैनिक और हजारों नौसैनिक भी इलाके में भेजे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

