एसआर रघुवंशी, गुना मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी गांव में 26 वर्षीय कीर्ति कुशवाह ने पति से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या से पहले महिला ने अपनी मात्र 10 महीने की मासूम बेटी के मुंह और नाक में रुई ठूंस दी। इसके बाद खुद घर में फांसी लगा ली।

READ MORE: भोपाल में मेल नर्स ने किया सुसाइड: एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर दी जान, पुलिस को प्रेम प्रसंग या प्रताड़ना की आशंका   

घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर काम पर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे तो दोनों को बेहोश हालत में पाया। उन्होंने तुरंत महिला और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। बच्ची का इलाज अभी भी जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के साथ-साथ एक लाख रुपये से ज्यादा के बिजली बिल को लेकर घर में लगातार तनाव चल रहा था। 

READ MORE: भोपाल में महिला के साथ गैंगरेप: 4-5 लोगों ने अगवा कर वारदात को दिया अंजाम, घर से पेट्रोल डलवाने निकली पीड़िता रात 2:30 बजे बेसुध हालत में लौटी   

गर्मी के मौसम में बिजली कटौती और भारी बिल ने स्थिति और बिगाड़ दी। इधर महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m