अमरोहा। नगर के एक बैंक्वेट हॉल में बीती रात खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब युवतियों के फोटो खींचने को लेकर विवाद भड़क उठा। बताया जा रहा है कि बारात में आए कुछ युवक लड़की पक्ष की गर्ल्स के फोटो लेने लगे, जिस पर परिवार वालों ने सख्त एतराज जताया। बस फिर क्या था, बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

दूल्हे के भाई को बुरी तरह पीटा

मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे का सगा भाई जान बचाने के लिए कार में बैठकर निकलने लगा लेकिन आरोप है कि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने कार घेर ली। उसे जबरन बाहर खींचा गया और बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया। जिसके बाद में बामुश्किल निकाह हो पाया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

READ MORE: जान की कोई कीमत नहीं ? अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 लोगों की तड़प-तड़पकर मौत

छानबीन में जुटी पुलिस

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और शादी का पूरा माहौल बिगड़ गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस भी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

देखें वीडियो: –