लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोटिंग ईवीएम, वीवीपैट और इलेक्शन कमीशन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जर्मनी में ईवीएम इस्तेमाल असंवैधानिक है। वहीं हमारे यहां बताइए ईवीएम है, वीवीपैट है, सीपीयू एक यूनिट है और न जाने क्या-क्या है, हमारा पक्ष रहा है कि हम लोग बैलेट की तरफ लौटें। जिसमें कम से कम हम लोगों को दिखाई देगा और जब ठप्पा हमारा गरीब मारेगा तो उससे गुस्सा कम से कम थोड़ा सरकार के खिलाफ निकलेगा। बटन दबाने से गुस्सा पूरा नहीं निकल पा रहा है।
इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना
नंदलाल वाले मामले में अगर एक भी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हो जाती तो उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में एक भी नागरिक का वोट नहीं कटता। वोट होना इसका मतलब आप नागरिक हैं और नागरिक अगर हैं तो आपका वोट अधिकार है। इलेक्शन कमीशन वोट नहीं बनवा रहा है। वोट कटवाने की साजिश कर रहा है वो भी बीजेपी से मिलकर के। इसलिए महंगाई से बचाइए, भ्रष्टाचार से बचाइए।
READ MORE: जिसके लिए धर्म छोड़ा उसने ही… पत्नी ने किया पति का मर्डर, कहा- जिससे मोहब्बत की उसने जिंदगी नरक बना दी
पीडीए के साथ चलिए
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है, उस आवाज को दबाने का काम किया जाता है। इस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। उत्तर प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी से बचाइए। पीडीए के साथ चलिए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

