UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दो दिनों से राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज भी आगरा से लेकर वाराणसी तक काले बादल छाए हुए है। इस दौरान कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में घने बादल छाए रहेंगे
मौसम जानकारों के मुताबिक आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला-बदला (UP Weather Alert) रूख दिखाई देगा। मंगलवार से फिर प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहेंगे। आज यहां न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 4 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
हरदोई, कन्नौज, अमेठी, कानपुर, अयोध्या, कौशाम्बी, औरया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, रायबरेली, बांदा, प्रतापगढ़, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकुट, सीतापुर, इटावा, श्रावस्ती, मैनपुरी, सुल्तानपुर, फरुखाबाद, उन्नाव फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

