चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। सोमवार को चंडीगढ़ और जालंधर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शहर के डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई थी। वही चंडीगढ़ के भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-41, सेक्टर-32, सेक्टर-47 और सेक्टर-45 स्थित स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला है। एक साथ इतने सारे स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सनसनी फैल गई है।
इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, क्योंकि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवाया
बड़ी बात यह है कि स्कूल को उड़ाने के साथ इसी बीच फिरोजपुर के कोर्ट कांप्लेक्स को भी बम से उड़ाने की धमकी आई है। इसके बाद कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया है।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। शुरुआती जांच में पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
- ‘हर दिन लगभग 2 लाख लीटर की खपत’, 10 साल पूरे होने पर तेजस्वी यादव ने खोला शराबबंदी का काला चिट्ठा
- मारपीट और छेड़छाड़ की घटना से सहमा गांव: चिखती रही महिला, जमीन विवाद की आड़ में अश्लील हरकत, JCB से तोड़े खंभे
- ये तो सरासर गुंडागर्दी है! गांव वालों ने फसल काटने से रोका, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
- ‘तांत्रिक क्रिया से भस्म कर देंगे सड़-सड़ कर मरेगा’, मंदिर के पुजारी ने भक्त से की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की जंग: ‘शंकरा’ बाघ घायल, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांच
