RR vs RCB IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 16 वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 201 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार 63 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मैच की शुरुआत बारिश के कारण देरी से हुई, जिसके बाद टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, RCB की शुरुआत खराब रही और फिलिप साल्ट बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर पारी को संभाला, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 7 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन और वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 29 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 201 तक पहुंच सका।
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि संदीप शर्मा, रविंद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली। अब राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 202 रन बनाने होंगे। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक अजेय रही हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (RR vs RCB IPL 2026)
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

