Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (11 अप्रैल 2026) की खबरों में दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़; शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर; दिल्ली में सुरक्षा को नया मजबूती का कवच, दिल्ली EV पॉलिसी 2026 ड्राफ्ट जारी प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में ISI के ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कथित ‘जासूसी-आतंक’ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पारंपरिक भर्ती पैटर्न से अलग होकर अब पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को निशाना बना रहा था। जांच अधिकारियों के अनुसार, इस मॉड्यूल में कुछ ऐसे युवा भी शामिल पाए गए हैं जिनके पास MBA और BCA जैसी डिग्रियां हैं। इन युवाओं पर आरोप है कि वे डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारी एकत्र करने और कथित जासूसी गतिविधियों में भूमिका निभा रहे थे।

2. शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने शालीमार बाग गांव की मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने 143 मकानों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें करीब 157 परिवार निवास कर रहे हैं। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क को 30 मीटर चौड़ा करने के लिए अवैध रूप से बने निर्माणों को हटाया जाए। अदालत की पीठ ने प्रभावित परिवारों को मकान खाली करने के लिए 30 मई तक का समय दिया है।

3. दिल्ली में सुरक्षा को नया मजबूती का कवच
राजधानी दिल्ली में फ्लाईओवर, अंडरपास और फुटओवर ब्रिज (FOB) के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली पुलिस मिलकर शहरभर में 300 नए सुरक्षा बूथ स्थापित करेंगे। जानकारी के अनुसार, इन बूथों का निर्माण पीडब्ल्यूडी अपने खर्च पर करेगा, जबकि इन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाना है, जहां अक्सर लोगों को खासकर रात के समय असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

4. दिल्ली EV पॉलिसी 2026 ड्राफ्ट जारी
दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट पब्लिक डोमेन में जारी कर दिया है। इस पॉलिसी पर आम लोगों, विशेषज्ञों और हितधारकों से सुझाव, आपत्तियां और राय मांगी गई है। प्राप्त सुझावों और आवश्यक संशोधनों के बाद इसे अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा। सरकार के अनुसार, इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ₹3954.25 करोड़ का बड़ा बजट प्रावधान किया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः–
दिल्ली में DUSIB की 35वीं बैठक, अटल कैंटीन का समय बढ़ाः CM रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की 35वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी के गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए अटल कैंटीन के भोजन परोसने के समय का विस्तार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में अब सीधे LG तक पहुंचेगी आपकी शिकायतः राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के शीर्ष स्तर तक पहुंचाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। तरनजीत सिंह संधू ने एक अहम पहल करते हुए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब लोग अपनी शिकायतें बिना किसी मध्यस्थ के सीधे एलजी कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे। इससे न केवल शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

