Indian Army Brigadier assaulted in Delhi: दिल्ली में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में उनके घर के पास शराब पीने से मना करने पर 8 से10 लोगों के ग्रुप ने सेना के ब्रिगेडियर और उनके बेटे (IIT ग्रेजुएट) पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की। यह घटना विगत शुक्रवार देर रात की है। अशोक बिजलवान (सबमरीन एक्सपर्ट और भू-रणनीतिज्ञ) ने सोशल मीडिया X पर कुछ फोटो के साथ यह जानकारी दी है। हालांकि पुलिस ने भी तक इस मामले की कोई पुष्टि नहीं की है।
अशोक बिजलवान ने सोशल मीडिया पर लिखा- 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे, एक सेवारत ब्रिगेडियर के परिवार का सामना 2 ऐसे लोगों से हुआ जो वसंत एन्क्लेव में उनके घर के पास अपनी कार (DL3CCY 0789) के अंदर शराब पी रहे थे। आरोपियों के वीडियो और तस्वीरें, जिनमें उनके गाड़ी की जानकारी भी हैं, X पर साझा किए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है।
उन्होंने आगे बताया कि सार्वजनिक रूप से शराब पीने के इस गैर-कानूनी काम पर आपत्ति जताने के बाद, स्थिति और बिगड़ गई। शराब पी रहे लोगों ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया, और जल्द ही कई गाड़ियों में 7-8 और आदमी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने ब्रिगेडियर के बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं उन लोगों ने खुद सेवारत ब्रिगेडियर के साथ भी हाथापाई की। मारपीट की घटना के बाद पुलिस हेल्पलाइन (112) पर कॉल करने और मौके पर एक PCR गाड़ी (ZBR39A, मोबाइल नंबर 9311923339) भेजे जाने के बावजूद, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की। मारपीट PCR वैन के सामने ही हुआ, फिर भी कोई दखल नहीं दिया।
पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं हुई शिकायत
घटना के तुरंत बाद परिवार FIR दर्ज कराने के लिए वसंत विहार पुलिस स्टेशन गया। हालांकि वहां भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। साथ ही उन्हें तत्काल किसी तरह की मेडिकल सहायता भी नहीं दी गई। आखिरकार, दोनों घायलों को इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

