Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार आज मंगलवार (14 अप्रैल) को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। दोपहर 3:15 बजे वह लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के स्वीकार करते ही बिहार की राजनीति से नीतीश युग का सुनहरा अंत हो गया। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बिहार को लोगों का धन्यवाद किया है।

‘हिंदू हो या मुस्लिम सभी के लिए किया काम’

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा शेयर पोस्ट करते हुए लिखा- आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

पीएम मोदी का किया धन्यवाद

उन्होंने आगे लिखा- इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांंच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

‘अब से नई सरकार देखेगी यहां का काम’

नीतीश कुमार ने कहा कि, हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। उन्होंने अंत में कहा कि, आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें- Bihar Breaking: निशांत कुमार ने डिप्टी सीएम बनने से किया इंकार, नीतीश से मिलने CM आवास पहुंचे बीजेपी नेता