16 April History : यूं तो हर दिन कुछ घटित होता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं. भारतीय और विदेश के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हुई है. आज ही के दिन भारत में पहली रेल मुंबई से ठाणे के बीच चलना शुरू हुई थी. दुनियाभर में बिना कुछ बोले हंसाने वाले मशहूर एक्टर चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ था. इसके अलावा भी कई घटनाएं आज की तारीख पर हुई हैं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं.

इतिहास में 16 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं
1780: म्यूनस्टर विश्वविद्यालय की, नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया, जर्मनी में स्थापना की गई.
1853: भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली.
1889: अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म.
1919: अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की.
1945: एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए.
1976: आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया. उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान ला दिया.
1988: उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए.
1988: फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई.
1990: बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक खचाखच भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए.
1999: न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का अमेरिका में पता चला.
2002: दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए.
2004: भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर पाकिस्तान को श्रृंखला में 2-1 से मात दी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

