अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन (Noida employee protest) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह सख्त है और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार मजदूरों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भी श्रमिकों के हितों को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
संजय निषाद ने यह भी बताया कि कुछ असामाजिक तत्व मजदूरों के बीच घुसकर उन्हें भड़काने का काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध को लेकर डॉ. निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने महिलाओं को उनका हक क्यों नहीं दिया?
इसे भी पढ़ें : श्रमिकों के अधिकारों से समझौता नहीं : औद्योगिक स्थिति की गहन समीक्षा, योगी बोले- श्रमिक हित का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं
संजय निषा ने कहा कि सामाजिक न्याय का अर्थ है कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिले और इसके लिए आरक्षण जरूरी है. वहीं, समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि जो लोग महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, वे महिला, गरीब, दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि वर्तमान सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम कर रही है. डॉ. संजय निषाद चंदौली में आयोजित निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

