लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल दौरे पर है। जहां उन्होंने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया हो, वो TMC अब नहीं चाहिए। कांग्रेस, कम्युनिस्टों और TMC ने अपनी तुष्टीकरण की ‘नाश नीति’ के कारण बंगाल की धरती को कठमुल्लापन की राजनीति का अड्डा बना दिया है।

ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अपराधियों और माफियाओं का एक उपचार, डबल इंजन की भाजपा सरकार। बाराबनी विधान सभा क्षेत्र वासियों की ऊर्जा और उत्साह प्रमाण है कि बंगाल में प्रगति, समृद्धि एवं सुशासन का कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है। इनके कारण माफिया पैदा हुए हैं। ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी। भाजपा का यह संकल्प है।

READ MORE: भीषण आग से दहला इंदिरापुरम, सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक, काले धुएं से भर गया आसमान

बंगाल को भारत की Cultural Capital बनाना है

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल सैंड माफिया, कोल माफिया, लैंड माफिया, कैटल माफिया और सत्ता के संरक्षण में पल रहे माफियाओं के चंगुल में है। किसी माफिया, गुंडे, मौलाना के दबाव में मत आइए। इन सबकी अराजकता का इलाज केवल डबल इंजन की बीजेपी सरकार है। ममता दीदी के नेतृत्व में TMC ने आज बंगाल में प्रोटोकॉल भुलाकर इसको क्राइम कैपिटल में बदल दिया है। Corrupt TMC को हटाना है, बंगाल को फिर से भारत की Cultural Capital बनाना है।

READ MORE: नोएडा हिंसा को लेकर संजय निषाद का बयान, कहा- मजदूरों के बीच घुसकर उन्हें भड़काने का काम कर रहे असामाजिक तत्व

सीएम योगी ने बताया कि कोलकाता हाईकोर्ट ने TMC की सरकार को कहा था कि यूपी से बुलडोजर मंगा लो, गुंडों के उपचार का एकमात्र वही साधन बचा है। आज यूपी में उपद्रव नहीं, सड़कों पर नमाज नहीं, मस्जिदों से माइक की आवाज नहीं, गोकशी नहीं, लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटना नहीं है।