अजय सैनी भिवानी. मिनी क्यूबा के नाम से मशहूर भिवानी के मुक्केबाजों के जोर से पूरा विश्व वाकिफ है। इसी कड़ी में अब हालही में मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए गांव धनाना की प्रिया ने स्वर्ण पदक हासिल कर ना केवल परिजनों, बल्कि क्षेत्र व देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है।
पदक विजेता खिलाड़ी प्रिया की उपलब्धि पर सोमवार को स्थानीय सैक्टर-13 में सैक्टर-13 रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन शर्मा (आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त) व सैक्टरवासी डा. फूल सिंह धनाना द्वारा उन्हे नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रिया की उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा, जिला पार्षद रेणू बाला, प्रधान दिलबाग सांगवान, प्रधान धर्मबीर नेहरा, राजपाल आईजी, राम देव तायल, पार्षद सूर्य तंवर, पूर्व पार्षद बलवान, भूपेंद्र कोच, पार्षद संदीप यादव सहित अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

इस मौके पर प्रिया को सम्मानित करते हुए डा. फूल सिंह धनाना ने कहा कि भिवानी की बेटियोंं ने समय-समय पर खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, जिसके चलते आज भिवानी को पूरे विश्व भर में मिनी क्यूबा व खेल नगरी के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रिया ने गोल्ड जीतकर देश का नाम विश्व भर में ऊंचा करने का काम किया है। यही नहीं प्रिया की उपलब्धि अन्य बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करेंगी। वही अपनी उपलब्धि का श्रेय पदक विजेता खिलाड़ी प्रिया ने अपने पिता महेंद्र, माता मीरा देवी व वरिष्ठ कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर सिंह व कोच नवीन शर्मा को देते हुए कहा कि इन्ही के उत्साहवर्धन की बदौलत वे आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ओलंपिक में देश के लिए मैडल जीतना है।
- ईरान के भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर रिएक्शन ? पत्रकार के इस सवाल पर भड़के ट्रंप, बोले- GET OUT !
- पल भर में उजड़ गई दुनिया, तालाब में डूबने से सगे भाइयों और बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, 11 हजार प्रमोशन के बाद भी स्कूल खाली, 3833 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं; देखें पूरी रिपोर्ट
- ‘भाई, हमें भी अपना झालमुड़ी खिलाओ…,’ पीएम मोदी ने बंगाल की फेमस Jhalmuri को नेशनल ट्रेंड बनाया, जानें क्यों है ये खास और इसे कैसे बनाते हैं
- ‘महिलाओं को मिलकर रहेगा उनका हक’, महिला आरक्षण को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
