परवेज खान, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भी एसडीओपी (SDOP) को धमकी दी जा रही है। वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे है ‘कहा मेरा हांथ पहले ढाई किलो का था अब ढाई सौ किलो का हो गया है इसकी (एसपी, एसडीओपी) की बेचैनी दूर कर दूंगा’।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं
10 हजार लोगों को ले जाकर एसडीओपी के बंगले को गोबर से भर दूंगा। वहीं एसपी (SP) शिवपुरी से मांगा स्पष्टीकरण की दिल्ली से इनको कौन चला रहा है कौन फरमान दे रहा है मोदी, अमितशाह या सिंधिया। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को 15 दिन की खुली चुनौती दी है।
थार गाड़ी से राहगीरों को रौंदने का मामला
बता दें कि विधायक पुत्र द्वारा तेज रफ्तार थार गाड़ी से राहगीरों को रौंदने के मामले में करेरा पुलिस एसडीओपी आयुष जाखड़ द्वारा उन्हें थाने में तलब करने से तिलमिलाए बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के एक नहीं बल्कि दो तीन वीडियो पुलिस को धमकाने के वायरल हो रहे है। वीडियो में विधायक एसपी शिवपुरी और करेरा एसडीओपी को धमकी दे रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

