IPL 2026 MI vs CSK: IPL 2026 के सीजन 19 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इस सीजन का शानदार शतक जड़ते हुए पारी को संभाला और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा कर दिया है।

चेन्नई की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के नाबाद 101 रन की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 8 गेंदों में 14 रन की तेज पारी खेली। शिवम दुबे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और 5 रन बनाकर आउट हो गए।

मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन, कार्तिक शर्मा ने 18 रन और जेमी ओवरटन ने 7 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेली। अंत में अकील हुसैन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं मुंबई की ओर से गेंदबाज अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किये, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 MI vs CSK)

मुंबई इंडियंस : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर : विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मार्कंडे

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर : प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H