IPL 2026 RCB vs GT : आईपीएल 2026 के सीजन 19 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच M. Chinnaswamy Stadium में खेला जा रहा है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। छोटा मैदान होने के कारण यहां चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है और हाई-स्कोरिंग मैच आम हैं। पिच फ्लैट और हार्ड है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। हालांकि शुरुआती 2-3 ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है।

RCB vs GT हेड टू हेड

RCB और GT के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। आंकड़े पूरी तरह बराबरी की कहानी बताते हैं। इस राइवलरी में RCB का सर्वोच्च स्कोर 206 रन रहा है, जबकि गुजरात 200 रन तक पहुंच चुकी है। ऐसे में एक बार फिर फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 RCB vs GT)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर : जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर : प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H