IPL 2026 RCB vs GT : आईपीएल 2026 के सीजन 19 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम आमने-सामने हैं। M. Chinnaswamy Stadium में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। वहीं टीम की ओर से साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का शानदार शतक जड़ा है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आरसीबी इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

गुजरात की पारी, साई सुदर्शन का शतक
गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन, जबकि जोस बटलर ने 25 रन का योगदान दिया। अंत में वाशिंगटन सुंदर (19) और जेसन होल्डर (23) ने तेज पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
बेंगलुरु की गेंदबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी। भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट हासिल किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 RCB vs GT)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर : जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर : प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

