IPL 2026 RCB vs GT: IPL 2026 के सीजन 19 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम आमने-सामने रही। M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 206 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) के 81 रन और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने मैच का रुख पूरी तरह RCB के पक्ष में कर दिया।

गुजरात की पारी, साई सुदर्शन का शतक

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन, जबकि जोस बटलर ने 25 रन का योगदान दिया। अंत में वाशिंगटन सुंदर (19) और जेसन होल्डर (23) ने तेज पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

बेंगलुरु की गेंदबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी। भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट हासिल किया।

बेंगलुरु की पारी

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत अच्छी रही। जैकब बेथेल ने 14 रन बनाए, जबकि कोहली (Virat Kohli) और पडीक्कल (Devdutt Padikkal) की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन, जितेश शर्मा ने 10 रन का योगदान दिया। अंत में टिम डेविड (नाबाद 10) और क्रुणाल पंड्या (नाबाद 23) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। इस तरह से RCB ने 18.5 ओवर में 206/5 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और जेसन होल्डर ने 1-1 हासिल किये।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IPL 2026 RCB vs GT)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर्स : जैकब बेथेल

गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रसिद्ध कृष्णा

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H