संजय वाणी, भोपाल/आलीराजपुर। बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के थारकांड और आईपीएस अधिकारी को दी गई धमकी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है और अब एक मंत्री के भाई से जुड़ा विवाद सामने आ गया है। इस बार मामला कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई और जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति इंदर सिंह चौहान से जुड़ा है, जिन पर महिला सीईओ को धमकाने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
यहां सब मेरी मर्जी से होगा
घटना 22 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिया काग जब दोपहर करीब 3 बजे कार्यालय पहुंचीं, तभी कन्या विवाह योजना के तहत पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त किए जाने को लेकर इंदर सिंह चौहान नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया। शिकायत के मुताबिक, इंदर सिंह चौहान ने गुस्से में आकर सीईओ के साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर धमकी दी-“तेरे दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।” आरोप है कि वह मारने के लिए उनकी ओर बढ़े, लेकिन मौके पर मौजूद लेखाधिकारी सावन भिंडे ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। पुलिस ने इस मामले में इंदरसिंह चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 224, 221, 351(2) और 126(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सीईओ बोलीं-कार्यस्थल पर असुरक्षित हूं
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रिया काग ने कहा- “मैं 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ऑफिस पहुंची तो इंदर सिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना के आवेदन निरस्त करने पर मुझे धमकाया। उन्होंने कहा ‘तेरे दांत तोड़ दूंगा, जिंदा गाड़ दूंगा’ और मुझे मारने दौड़े। उन्होंने मेरा रास्ता भी रोका। मैं अपने कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस कर रही हूं।”
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले पर मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा- “सालों हो गए, मैं अपने भाई से बात नहीं करता। वह अलग रहता है और अपना काम करता है। वह किससे क्या कह रहा है, यह वही जाने। कानून अपना काम करेगा।” एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के अनुसार, आरोपी इंदर चौहान को केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के परिजनों की कथित दबंगई को लेकर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
MP में भीषण गर्मी: खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म; ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट, कई जगह 42-44 डिग्री


25 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

