अतीश दीपंकर, भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज 17 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नवविवाहिता का शव उसके घर में फंदे के सहारे लटकते हुए मिला। पूरा मामला जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव का है।
घर में अकेली थी मृतका
मृतका की पहचान अनामिका कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाल ही में नारद कुमार उर्फ फैन्टीस के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन शादी की खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। कल रविवार की सुबह जब अनामिका का शव घर में फंदे से लटका मिला, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली बताई जा रही थीं।
सुसाइड नोट में मर्जी से खुदकुशी की बात
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि मैं अपने मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।
खुदकुशी या फिर कुछ और?
सबसे बड़ा सवाल ये है कि, क्या यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी है? शादी के सिर्फ 17 दिन बाद ऐसी घटना लोगों के बीच कई तरह के शक पैदा कर रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।
पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया
हालांकि इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका की मां पार्वती देवी ने ससुराल वालों पर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को अपनी गिरफ्त में लिया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में डबल मर्डर से फैली सनसनी: अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, युवक की गोली मारकर हत्या
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

