लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर है। पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल से मिलने के लिए दोनों डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे और उनका हालचाल लिया।
अखिलेश ने की थी मुलाकात
इससे पहले आज समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav अचानक अस्पताल पहुंच गए थे, जिससे सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी। अनुपमा जायसवाल महिला आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव का पुतला फूंकने में झुलस गई थी। अखिलेश की मुलाकात के बाद अब बीजेपी के शीर्ष नेता भी अपनी पार्टी की वरिष्ठ नेता से मिलने पहुंचे, जिसे सियासी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।
READ MORE: हत्या या फिर… मंदिर में मिला पुजारी का शव, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस
बता दें कि बहराइच शहर में भाजपा कार्यकर्ता नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया जा रहा था, जिसमें अनुपमा जायसवाल भी शामिल थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुतला जलाते समय अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और सीधे विधायक के चेहरे तक पहुंच गईं। इससे उनका चेहरा झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें आग से बचाया और प्राथमिक सहायता दी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

