Tamil Nadu Election Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही सभी 5 राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। बंगाल में ममता का किला ढह सकता है। इस बार बंगाल में बीजेपी सरकार बन सकती है। जबकि असम में हिमंत सरकार जीत की हैट्रिक लगा सकती है। वहीं केरलम में लेफ्ट का वर्चस्व खत्म हो सकता है। जबकि दक्षिण के सबसे बड़े राज्य तमिलनाडु में एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके सरकार वापसी कर सकती है। हालांकि तीसरी ताकत एक्टर विजय (Vijay) की TVK पार्टी की एंट्री ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर Axis My India के एग्जिट पोल ने पूरे देश को चौंका दिया है। Axis My India की मानें तो इस बार तमिलनाडु में न DMK+, न BJP+ बल्कि एक्टर विजय के नेतृत्व वाली टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
Axis My India के एग्जिट पोले के मुताबिक एक्टर विजय के नेतृत्व वाली टीवीके 98 से 120 सीटें जीत सकती है, जो बहुमत के आंकड़ों से ज्यादा है। इसका मतलब तमिलनाडु में डीएमके सरकार की विदाई हो सकती है। आंकड़े बताते हैं कि सत्ता की लड़ाई अब सीधे तौर पर DMK+ और TVK के बीच सिमटती नजर आ रही है।

Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, DMK+ गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है। इस गठबंधन में DMK के साथ कांग्रेस, DMDK, VCK, CPI(M), CPI और IUML जैसी पार्टियां शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सत्तारूढ़ खेमे की स्थिति मजबूत तो है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों तक पहुंचने में उसे संघर्ष करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, TVK जिसे अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली नई राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है उसे 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। वहीं AIADMK+ गठबंधन पिछड़ता नजर जा रहा है, जिसमें AIADMK के साथ BJP, PMK और AMMK शामिल है। उसे 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बताता है कि पारंपरिक विपक्ष इस बार प्रभावी चुनौती देने में सफल नहीं हो पाया।
मुख्यमंत्री की पसंद: विजय ने मारी बढ़त
एग्जिट पोल के मुताबिक 37% लोग मुख्यमंत्री के रूप में अभिनेता विजय को समर्थन दिया है। मौजूदा मुख्यमंत्री M.K. Stalin को 35% लोगों की पसंद मिली है, जो बताता है कि उनके नेतृत्व को अभी भी मजबूत समर्थन हासिल है। AIADMK के Edappadi K. Palaniswami को 22% समर्थन मिला है। जबकि BJP के K. Annamalai को केवल 2% समर्थन मिला है।
DMK+ और TVK दोनों को लगभग 35% वोट मिलने का अनुमान
वोट प्रतिशत के आंकड़े इस चुनाव की असली कहानी बयां करते हैं। DMK+ और TVK दोनों को लगभग 35% वोट मिलने का अनुमान है। AIADMK+ का वोट शेयर 23% बताया गया है, जो उसके कमजोर प्रदर्शन पर मुहर लगाता है। NTK को 3% और अन्य दलों को 4% वोट मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

