भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “महिला विरोधी” करार दिया। मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) पर विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की और इसे नारी शक्ति के साथ विश्वासघात बताया।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि विपक्ष की कार्रवाई उनके दोहरे मापदंडों को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को केवल ‘सहयोगी’ मानते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उन्हें ‘सारथी’ (नेतृत्वकर्ता) के रूप में देखती है। आने वाले दिनों में महिलाएं किसी की दया पर नहीं, बल्कि अपनी ताकत और योग्यता के बल पर विधानसभा में प्रवेश करेंगी।

माझी ने कहा कि पिछली सरकार अपराधियों को संरक्षण देती थी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही।उन्होंने महानदी जल विवाद, दाना माझी कांड और चिटफंड घोटाले को लेकर भी विपक्ष को घेरा। अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सुरक्षा के प्रति अधिक गंभीर है। मुख्यमंत्री के अनुसार, उनकी सरकार के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा की दर बढ़कर 41 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान शासन अपराध और हिंसा के खिलाफ पिछले शासन की तुलना में कहीं अधिक सख्त कार्रवाई कर रहा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

